पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूरदराज के इलाकों में की जाएगी शिक्षकों की भर्ती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू। क्षेत्र के दूरदराज इलाकों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शिक्षकों को भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। नियंत्रण रेखा समेत दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में रहबर-ए-तालीम योजना की तर्ज पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया को कैबिनेट ने दो वर्ष की अवधि प्रदान की है। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार प्राथमिक शिक्षा स्तर के स्कूलों में भर्ती की जाएगी। इस समय शिक्षा विभाग में टीचर्स के 20 हजार से अधिक पद रिक्त
पड़े हुए हैं। टीचर्स की भर्ती कर प्राथमिक शिक्षा केंद्रों में तैनात किया जाएगा।
सरकार के इस फैसले से राज्य के विकास में बढ़ावा मिल सकेगा। राज्य सरकार इस तरह के कई और अहम फैसले लेने के बारे में भी विचार कर रही है।