पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर। सनाउल्लाह रांजे की मौत के बाद गुरुवार को जम्मू की कोट भलवाल जेल में कैदियों के हंगामें को पुलिस अधिकारियों नें गंभीरता से लिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर की जेलों में बंद सभी पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
अधिकारियों का कहना है कि सनाउल्लाह पर जानलेवा हमले के बाद से ही सभी कैदियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। जेल में और पुलिस वालों की ड्यूटी लगा दी गई है। कहा जा रहा है कि सभी पाकिस्तानी कैदियों को भारतीय कैदियों से अलग रखा गया है। अधिकारियों की माने तो कैदियों की सुरक्षा के मामले में कोई ढील नहीं बरती जा रही है।
चंडीगढ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर(PGIMER) में गुरुवार को सनाउल्लाह रांजे की मौत के बाद इस तरह का कोई दूसरा मामला ना हो इसलिए खास सावधानी बरती जा रही है। गौरतलब है कि सनाउल्लाह रांजे की मौत की जांच कर रहे अधिकारियों को कोई खास बढ़त नहीं मिली है। वहीं, कोट भलवाल जेल के सुप्रिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है।