पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सियाचिन में क्रेश हुआ सेना का हेलीकाप्टर, पायलटों ने कूदकर बचाई जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीनगर। सेना का एडवांस लैडिंग हेलीकाप्टर द्रुव सोमवार सुबह सियाचिन ग्लेशियर में क्रेश हो गया। दुर्घटना करीब साढ़े आठ बजे हुई है। दुर्घटना के दौरान दोनों पायलटों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस घटना को लेकर अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल इस दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। गौरतलब है कि यह हेलीकाप्टर रोज सियाचिन के जवानों के लिए जरूरी सामान पहुंचाया करता है।

जानकारी के अनुसार हेलीकाप्टर द्रुव रोज की तरह सोमवार सुबह सियाचिन के कैप से चौकियों पर सामान की सप्लाई देने के लिए निकला था। यह हेलीकाप्टर हर रोज सामान लेकर इसी तरह जाता है। इसमें खाने पीने के सामान से लेकर अन्य सामान शामिल होता है। सोमवार सुबह यह कैप से थोड़ी ही दूरी पर सामान सप्लाई के काम में लगा हुआ था। इस दौरान अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह से का संतुलन बिगड़ने लगा। पहले तो अपने स्तर पर दोनो पायलटों ने हेलीकाप्टर को काबू में करने की कोशिश की लेकिन स्थिती और बिगड़ने पर उन दोनो ने हेलीकाप्टर से छलांग लगाना ही ठीक समझा। थोड़ी ही देर में हेलीकाप्टर क्रेश हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दोनो पायलटों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना में दोनो को मामूली चोटें ही आई हैं। इसके बाद सेना की टीम घटनास्थल की जांच के लिए पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकाप्टर की भी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक हेलीकाप्टर सियाचिन के जवानों को सामान सप्लाई करने का काम करता है। इस हेलीकाप्टर की पूरी जांच की जा रही है।