पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तस्वीरों में देखिए बर्फबारी से बेहाल ‘दुनिया का स्वर्ग’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जम्मू. कश्मीर समेत पर्वतों पर भारी हिमपात और मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश से कश्मीर में रेल एवं हवाई सेवा बाधित हुई है। जम्मू में 50 एमएम, कटरा में 63 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्नीटॉप, रामबन, बानिहाल, काजीगुंड में भारी हिमपात एवं भूस्खलन से राजमार्ग बाधित हो गया है। लगभग 300 वाहन फंस गए हैं। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के दल बर्फ हटाने के काम में लगे हुए हैं। बिजली सेवा भी प्रभावित हुई है।

कश्मीर : देश से संपर्क कटा
घाटी को देश से जोडऩे वाला सड़क मार्ग बंद हो गया। उड़ानें बंद कर दी गई हैं।
20 सेमी बर्फ गिरी श्रीनगर में।
1.5 फीट तक स्नोफॉल दर्ज किया गया गुलमर्ग में।
-5.2 तापमान लेह में, गुलमर्ग में माइनस 3.4 रहा।
200 से ज्यादा वाहन घाटी में अलग-अलग स्थानों पर फंसे हैं।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें तस्वीरें...