17 जनवरी को मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है। ये ग्रह तुला से वृश्चिक राशि में जा रहा है। मंगल इस राशि में 7 मार्च 2018 तक रहेगा। ये ग्रह अपनी ही राशि यानी वृश्चिक में होने से कुछ लोगों के लिए बहुत शुभ रहेगा। मंगल के शुभ प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में अचानक बड़ा फायदा मिलता है। इसके कारण कुछ लोग कर्जे से मुक्त हो जाते हैं। इसके कारण संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलती है। वहीं ये ग्रह कुछ राशि वाले लोगों को परेशान भी करेगा। जिससे कुछ लोगों को धन हानि, विवाद, नुकसान, चोट और दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। राशिफल से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगल का राशि परिर्वतन। पढ़े आपकी राशि पर कैसा रहेगा मंगल का असर - मेष - मंगल के कारण मेष राशि वाले लोगों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। वाद-विवाद से बचें। बिना सोचे समझे बाेलने से परेशानी में पढ़ सकते हैं। वाहन से चोट या दुर्घटना की संभाावना बन रही है।पिता की सेहत खराब हो सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में शांति और संयम रखे। जोश में आकर होश न खोए। जल्दबाजी न करे। काम बिगड़ सकते हैं। राज की बातें उजागर हो सकती हैं। आगे पढ़ें वृष से मीन राशि तक का फल -