इंडियन टीम का उड़ा मजाक, Social Sites पर बने तरह-तरह के JOKES
टीम इंडिया के स्टैंड-इन कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भी सेंचुरी लगाई। इस टेस्ट मैच में 256 रन बनाकर वे बतौर कप्तान डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कप्तानी डेब्यू में ही कोहली ने तोड़ दिए आधा दर्जन रिकॉर्ड। लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई और सोशल साइट्स पर यूं बन गई मजाक।
पढ़ें क्या चल रहा है खबरबाजी पर टीम इंडिया को लेकर.....
- कभी-कभी मुझे लगता है कि कुछ खिलाड़ियों को टीम में सिर्फ इसलिए रखा जाता है ताकि जब भी टीम हारे तो लोग उसे गाली दे सकें।
- विदेशों में खेले पिछले 18 में से इंडिया ने सिर्फ 1 टेस्ट जीता है और फिर आप शिकायत करते हैं कि राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते।
- एक मुर्गी जो ऑस्ट्रेलिया मे पैदा हो सारी उम्र वही बिताकर मर जाती है उतने अंडे तो वो नही देती,जितने भारतीय खिलाडी डेढ महीने मे वहां दे आते है।
- रोहित शर्मा का हिडन टैलेंट ढूंढने की ज़िम्मेदारी सीबीआई को सौंप देनी चाहिए।
- विदेश जा भारतीय खिलाड़ी क्या-क्या करे। शाम को ढाई सौ का टिकट लेकर लोकल बस में सिटी टूर भी करें और दिन में मैच भी खेले, ऐसा कैसे हो सकता है।
- सारी गलती कोहली की है। उन्होंने ख्वामखाह अच्छा खेलकर जीत की झूठी उम्मीद जगाई वरना तो हम पहले की तरह आराम से भी हार सकते थे।
- पंडितों की लड़की किसी पंजाबी के साथ सेट न हो जाए इसलिए रोहित शर्मा ने जानबूझकर कोहली की कप्तानी में मैच नहीं जीतने दिया।
- भारतीय टीम के लिए उसके दर्शक उस मां की तरह हैं जो सुंदर लगने पर अपने ही बच्चे को चूम-चूमकर नज़र लगा देती है।