पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Big Joke: दस लाख जमा करने के लिए जब आई बैंक में बुजुर्ग महिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शर्तिया कमाई
शहर के सबसे बड़े बैंक में एक बार एक बुजुर्ग महिला आई। उसने मैनेजर से कहा, ‘मुझे दस लाख रुपए जमा करने हैं।’
मैनेजर : वाह, आपके पास तो काफी पैसा है, आप करती क्या हैं?
वृद्धा : बस शर्तें लगाती हूं।
मैनेजर : शर्त लगा-लगाकर आपने इतना पैसा कमाया है? कमाल है।
वृद्धा : कमाल कुछ नहीं है बेटा, मैं अभी एक लाख रुपए की शर्त लगा सकती हूं कि तुमने अपने सिर पर विग लगा रखी है।
मैनेजर : नहीं माताजी, मैं तो अभी जवान हूं, और विग नहीं लगाता हूं।
वृद्धा : तो लगी शर्त?
मैनेजर ने सोचा कि यह पागल बुढ़िया फिजूल में ही एक लाख रुपए गंवाने पर तुली है। वह शर्त लगाने को तैयार हो गया।
वृद्धा : चूंकि मामला एक लाख रुपए का है, इसलिए मैं कल सुबह ठीक दस बजे अपने वकील के साथ आऊंगी और उसी के सामने शर्त का फैसला होगा।
मैनेजर : ठीक है, बात पक्की। अगली सुबह ठीक दस बजे बुजुर्ग महिला वकील के साथ मैनेजर के कैबिन में पहुंची।
वृद्धा : क्या आप तैयार हैं?
मैनेजर : बिल्कुल, क्यों नहीं?
वृद्धा : बात एक लाख की है, इसलिए मैं तसल्ली करना चाहती हूं कि सचमुच आप विग नहीं लगाते, इसलिए मैं अपने हाथों से आपके बाल नोचकर देखूंगी। मैनेजर ने पल भर सोचा और हां कर दी। वृद्धा मैनेजर के बाल नोचने लगी। उसी वक्त अचानक पता नहीं क्या हुआ, वकील साहब अपना माथा दीवार पर ठोंकने लगे।
मैनेजर : अरे.. वकील साहब को क्या हुआ?
वृद्धा : कुछ नहीं, इन्हें सदमा लगा है। मैंने इनसे पांच लाख रुपए की शर्त लगाई थी कि आज सुबह दस बजे मैं शहर के सबसे बड़े बैंक के मैनेजर के बाल नोचकर दिखा दूंगी।