मोदी सरकार के 9 महीने पुरे आज दिल्ली में डिलीवरी
बधाई हो......
बधाई हो......
विकास पुत्र अरविन्द केजरीवाल पैदा हुआ।
किरण बेदी ने शुरू से हर कदम पर केजरीवाल का साथ दिया है। पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के ज़रिए सरकार पर दबाव बनाने मे और अब उन्हें CM बनाने मे।
बाकियों का पता नहीं मगर दिल्ली के नतीजे देखकर लग रहा है कि मोदी के स्वच्छता अभियान में सबसे ज्यादा योगदान दिल्ली बीजेपी ने ही दिया है।
मिठाई दुकानों पर हर पार्टी के लोग है।
BJP वाले इसलिए हैं क्योकि बेदी हार रही है,कांग्रेसी इसलिए क्योकि BJP हार रही है और AAP को तो लेनी ही है
बीजेपी और कांग्रेस की ऐसी सफाई पर किसी को हैरान नहीं होनी चाहिए क्योंकि झाड़ू भी तो आम आदमी पार्टी के हाथ में था।
आशुतोष जी, केजरीवाल जी आप ही से मुख्य रूप से कह रहे हैं कि अहंकार मत करना दिल दिया दिलरूबा को वोट कजरूद्दीन को।
दिल्ली में गुरूत्वाकर्षण बढ़ गया है अब प्रधानमंत्री मोदी पहले की तरह उड़ नहीं सकते.
साक्षी महाराज ने कहा था कि हमें चार बच्चे चाहिए. अब तो चार ही बचे.
आज भक्तों को पूरा लड्डू खिलाएं। आधा नहीं। मामला पूर्ण बहुमत का है इससे सिद्ध हो गया कि CM या PM बनने के लिए चाय बेचना जरूरी नहीं है....डिग्री वाले भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं.
मोदी जी अब स्वच्छ भारत अभियान में झाड़ू की तरफ देखेंगे भी नही .....क्योंकि सफाई से डर नहीं लगता साहब झाड़ू से डर लगता है.....
दिल्ली एकवचन नहीं, बहुवचन शहर है. एक बार और, "सत्ता के शहर" को "रोज़मर्रा के शहर" ने हराया. उम्मीद, कि उनकी उम्मीदें पूरी हों.
मोदी ने आगे बढ़कर केजरीवाल को फोनकर बधाई दी है। मोदी जी के आलोचकों को शायद ये पसंद न आए।
जिन किरण बेदी को एक वक्त केजरीवाल ने आप की तरफ से CM उम्मीदवार बनने का प्रस्ताव दिया था आज उन्ही केजरीवाल के हाथो उनकी बुरी तरह फजीहत हुई है।
केजरीवाल जी को अपना मफलर किरण बेदी को दे देना चाहिए ताकि उससे वो अपना मुंह छिपा सकें।
मुझे लगता है कि ये हार मोदी सरकार की हार नहीं लेकिन बीजेपी के नकारात्मक प्रचार की हार ज़रूर है।
सभी ट्वीट्स खबरबाजी से साभार....
---------------------------------------------------------------------
और बहुत कुछ चल रहा है सोशल साइट्स पर मौजूदा दिल्ली के हालातों को लेकर..
सबसे खुशः आडवाणी
सबसे दुखीः शाज़िया इल्मी
सबसे बेखबरः
राहुल गांधी
सबसे वीरानः भाजपा कार्यालय
सबसे शांतः किरण बेदी
सबसे स्वस्थः केजरीवाल
सबसे सटीकः चुनाव आयोग के रुझान
सबसे असहायः भाजपा के दलाल एंकर और चैनल
सबसे परेः वामदल
सबसे मौज में: कांग्रेस
सबसे तकलीफ में:
अमित शाह
सबसे फुस्सूः मोदी
दिल्ली वालों ने दिखा दिया कि वे पूरी तरह से 'स्वच्छता अभियान' के साथ हैं!
अन्ना जी की हाय लगी है जी, बीजेपी ने जीते-जी उनकी तस्वीर पर माला टांग दी थी.
मित्रों, ये बराक की हार है.
हां तो मोदी जी, कैसा महसूस कर रहे हैं 'आप'?
BJP से AAP कह रही है: चार बज गए लेकिन पार्टी अभी बाकी है।