पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Funny Flash Back: मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आइए एक बार फिर से बचपन की मजेदार दुनिया में आपको ले जाने की कोशिश करते हैं.....
बचपन की ये लाइन्स .जिन्हें हम दिल से गाते गुनगुनाते थे ..और खेल खेलते थे ..!!
तो याद ताज़ा कर लीजिए ...!!
मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है।
हाथ लगाओ डर जाएगी, बाहर निकालो मर जाएगी।
************
पोशम्पा भाई पोशम्पा, डाकुओं ने क्या किया !
सौ रुपए की घड़ी चुराई।
अब तो जेल मे जाना पड़ेगा, जेल की रोटी खानी पड़ेगी,
जेल का पानी पीना पड़ेगा।
थै थैयाप्पा थुशमदारी बाबा खुश।
************
आलू-कचालू बेटा कहाँ गये थे, बन्दर की झोपड़ी में सो रहे थे।
बन्दर ने लात मारी रो रहे थे, मम्मी ने पैसे दिये हंस रहे थे।
**************
आज सोमवार है, चूहे को बुखार है।
चूहा गया डाक्टर के पास, डाक्टर ने लगाई सुई,
चूहा बोला उईईईईई।
************
झूठ बोलना पाप है, नदी किनारे सांप है।
काली माई आएगी, तुमको उठा ले जाएगी।
************
चन्दा मामा दूर के, पुए पकाएं भूर के।
आप खाएं थाली में, मुन्ने को दे प्याली में।
************
तितली उड़ी, बस मे चढ़ी।
सीट ना मिली, तो रोने लगी।
ड्राइवर बोला, आजा मेरे पास,
तितली बोली ''हट बदमाश''।
******************
मोटू सेठ,पलंग पर लेट,
गाड़ी आई,फट गया पेट।।
कुछ याद आया .....?