पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तुनकमिजाज बीवी का मूड अच्छा करने के लिए पति को एक आइडिया सूझा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुस्सैल बीवी का मूड अच्छा करने के लिए पति ने अपने बर्थ-डे पर पत्नी द्वारा गिफ्ट की गई दो शर्ट में से एक चुनी और उसे पहनकर अपनी वाइफ के सामने जाकर खड़ा हो गया।
पत्नी जोर से बोली, ‘अच्छा तो वो रेड कलर का शर्ट तुम्हें पसंद नहीं आया, इसलिए नहीं पहना ना...!’
***
पति: जब भी मैं पिताजी की तलवार देखता हूं तो मेरा लड़ाई पर जाने का दिल करता है। पत्नी ः तो जाते क्यों नहीं?
पति: क्या करूं, इसके तुरंत बाद उनकी नकली टांग की याद आ जाती है। -जावेद शाह खजराना ***
मंडप में दुल्हन को सिर झुकाए बैठा देख एक बुजुर्ग महिला बोली, "बहू कितनी सुशील और संस्कारी है, जब से बैठी है, सिर नीचे किए हुए है। एक बार भी नजरें उठाकर नहीं देखा।’ पीछे से आवाज आई, "मां जी, यह सब मोबाइल फोन का कमाल है!’ -प्रवीण जानोरकर
***
बेटी (मां से) : मां रेडियो और टेलीविजन में क्या अंतर है?
मां : बेटी, जब तेरे पापा और मैं घर के अंदर लड़ते हैं और पड़ोसी सुनते हैं तो वह रेडियो है। लेकिन जब तेरे पापा और मैं घर के बाहर लड़ते हैं और पड़ोसी देखते हैं तो वह टेलीविजन है।
- डॉ. लता अग्रवाल, भोपाल