पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BIG JOKE: तालाब के किनारे टहल रहे पागल का पैर अचानक फिसला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक पागलखाने में दो पागल थे। एक दिन जब वे दोनों पागलों के लिए बनाए गए नहाने के तालाब के किनारे टहल रहे थे तभी अचानक एक का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा।
उसे तैरना नहीं आता था लिहाजा वह डूबने लगा। अपने दोस्त को डूबते देख दूसरे ने फौरन पानी में छलांग लगाई और बड़ी मेहनत करके उसे जिंदा बाहर निकाल लाया। जब यह खबर पागलखाने के अधिकारियों को लगी तो वह आश्चर्य में पड़ गए। उन्होंने सोचा कि अब ये बिलकुल ठीक हो गया है। जिसने भी ये कारनामा सुना उसने यही राय दी कि अब वह ठीक हो गया है। अब वह पागल नहीं है।
अधिकारियों ने उसे पागलखाने से रिहा करने का निश्चय कर लिया। अगले दिन अधिकारी ने उसको अपने कैबिन में बुलाया और कहा, “तुम्हारे लिए दो खबरें हैं। एक बुरी और एक अच्छी। अच्छी खबर यह कि तुम्हें पागलखाने से छुट्टी दी जा रही है क्योंकि अब तुम्हारी दिमागी हालत बिल्कुल ठीक है।
तुमने अपने दोस्त की जान बचाने का जो कारनामा किया है, उससे यही साबित होता है और बुरी खबर यह है कि तुम्हारे दोस्त ने तुम्हारे उसकी जान बचाने के ठीक बाद बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मर चुका है।” पागल ने जवाब दिया, “उसने खुद अपने आपको नहीं लटकाया। वह तो मैंने ही उसे सूखने के लिये वहां लटकाया था। तालाब में गीला हो गया था न।”
शैलजा द्विवेदी, भोपाल
खबरें और भी हैं...