पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका को लाइए और 40% डिस्काउंट पाइए...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइन डे ऑफर
एक प्रसिद्ध रेस्त्रां द्वारा दिया गया विज्ञापन।
इस “वेलेंटाइन डे”, अपनी पत्नी को लाइए और भोजन पर 25% डिस्काउंट पाइए...
अपनी महिला मित्र को लाइए और 35% डिस्काउंट पाइए...
अपनी प्रेमिका को लाइए और 40% डिस्काउंट पाइए...
आप एक ही समय में तीनों को साथ लाइए और 100% डिस्काउंट के साथ एक महीने का फ्री अस्पताल का पैकेज पाइए।
संजीव वर्मा, इंदौर
एक लड़की दुकान पर जाकर-कोई ऐसा वेलेंटाइन डे कार्ड है जिस पर लिखा हो, “तुम मेरा पहला और आखिरी प्यार हो?”
दुकानदार- हां, है।
लड़की : ठीक है, 4 दर्जन दे दो।
नीलेंद्र गौर, ग्वालियर

गर्लफ्रेंड- क्या सोच रहे हो....
ब्वॉयफ्रेंड- वैलेंटाइन डे का प्रोग्राम...
गर्लफ्रेंड- क्या सोचा है?
ब्वॉयफ्रेंड- तुम सुबह आ...सकती हो क्या? मुझे शाम में बजरंग दल...वालों के साथ जाना है।
जगजीत सिंह चावला, इंदौर
खबरें और भी हैं...