पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Silly Questions: आधी रात को फोन बजता है और पूछते हैं, सो रहे थे क्या?

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्सर पूछे गए बचकाने सवाल -
बस में एक मोटी औरत मेरे पैर पर चढ़ गई और पूछती है, अरे बेटा लगी तो नहीं?
नहीं आंटी, बहुत मजा आया, दोबारा करो ना !
आधी रात को फोन बजता है और पूछते हैं, सो रहे थे क्या?
नहीं लेटकर मरने की प्रैक्टिस कर रहा था !
जब मेरे छोटे बाल देखे तो पूछेंगे, यार बाल कटवाए क्या?
पता नहीं यार रात को सोया, सुबह उठा तो बाल पता नहीं कैसे अंदर चले गए।
मेरे लैण्डलाइन पर फोन करके पूछेंगे - कहां हो?
“यार मार्केट में हूं,फोन गले में लटका कर ले आया हूं!”
आदित्य ठाकुर , इंदौर