शेर शेरनी को किस करने लगा शेरनी उसे रोककर, इधर उधर दखने लगी!
शेर - क्या हुआ?
शेरनी - देख रही हूं आस-पास “डिसकवरी चैनल” वाले तो नहीं, MMS बना लेते हैं।
बेटा - पापा आप इतनी शराब मत पिया करो।
पापा - पीने दे बेटा, वैसे भी साथ क्या लेकर जाना है?
बेटा - इसी तरह पीते रहे तो छोड़कर भी क्या जाओगे?
कृति श्रीवास्तव, भोपाल
आप कुछ भी कर लो कुछ लोगों को कमियां निकालने की आदत ही होती है। ये वही लोग होते हैं जिन्हें कितना भी स्वादिष्ट भोजन दीजिए ये अलग से नमक जरूर लेंगे....
पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, रायपुर
सच्ची घटना...
भिवानी जिले के कुडल गांव में एक बच्चा पैदा हुआ जिस का वजन 20 किलो ग्राम था 15 मिनट बाद वह खड़ा हो गया और 4 दिन के बाद दौड़ने लगा और तो और 25 दिन के बाद उसका
वजन 40 किलो ग्राम हो गया। ये एक सच्चा वाक्या है क्योंकि बच्चा भैंस का था।
मनीष त्रिवेदी, ग्वालियर
पप्पू को क्लास में हंसता देख एक लड़की बोली आप कौन हो?
पप्पू - तुम कौन हो?
लड़की - मैं मॉनिटर हूं।
पप्पू - तेरे दिन गए पगली अब लैपटॉप-एलसीडी का जमाना है।