पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब नासा को चांद पर 10000 टन पानी मिला, बिलकुल भारतीय पानी जैसा!

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांद पर पानी...
नासा को चांद पर 10000 टन पानी मिला। स्वाद भी बिलकुल भारतीय पानी जैसा ही है। जांच करने पर पता चला है कि यह तो वही पानी है जो भारतीय महिलाओं ने करवाचौथ पर चांद को पिलाया था। चलो अब वहां भी पानी दिक्कत नहीं होगी।
दीपक श्रीचंद
पत्नी- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?
पति- बहन है।
पत्नी- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?
पति- तेरी है, इसलिए।
राजू शर्मा, इंदौर
ठंड में ठिठुरते देखकर...
दो महिलाओं को जब...
शॉल देने की कोशिश की गई
तो वो गुस्सा कर बोलीं...
जाइए काम करिए अपना, हम गरीब नहीं हैं...
हम तो शादी में जा रहे हैं।
जगजीत सिंह चावला, इंदौर
खबरें और भी हैं...