संजय दत्त को 30 दिन की पैरोल मिलने की खबर पढ़कर मां ने जब मुझसे यह पूछा तो मेरी आंखों से आंसू बह निकले, "यह देखो आजकल जेल से भी छुट्टी मिल जाती है, पता नहीं बेटा तुम कौन-सी कंपनी में काम करते हो!’
***
यहां-वहां की...मजेदार दुकानें
अनुपमखेर हेयर केयर सेंटर
मल्लिका साड़ी सेंटर
सलमान मैरिज ब्यूरो
डॉली बिंद्रा फिटनेस सेंटर
राखी सावंत सत्संग केंद्र
***
सब कहते हैं कि दुनिया में मां-बाप से बढ़कर कोई नहीं। इसलिए सभी जल्दी से शादी कर लो और मां-बाप बन जाओ! रिश्ता वही, सोच नई!