पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएक बार ट्रेन में गोलू ने टिकट चेकर से कहा, ‘मुझे सुबह 4 बजे पटियाला में उठा देना, मैं ना जागूं तो जबर्दस्ती उठा देना, क्योंकि मुझे सुबह इंटरव्यू देने जाना है।’ जब गोलू सुबह 8 बजे उठा तो उसने देखा की पटियाला तो निकल गया है, तो वह तुरंत टिकट चेकर के पास गया और उसे गालियां देने लगा।
गोलू - मैंने तुमसे ज्यादा नालायक और बेशर्म इंसान नहीं देखा, मैं इतनी देर से तुम से कुछ कह रहा हूं और तुम कोई जवाब ही नहीं दे रहे।
टिकट चेकर - अबे चुप कर कमबख्त, मैं वैसे ही यह सोच कर परेशान हूं कि सुबह मैंने जिसको जबर्दस्ती उतार दिया, वह मुझे कितनी गलियां दे रहा होगा!
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.