एक सेमिनार में कुछ पत्नियों को शादीशुदा जिंदगी बेहतर बनाने के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे थे। वहां मौजूद विशेषज्ञ ने पूछा- पिछले एक महीने के दौरान जिस महिला ने अपने पति का 'आई लव यू' कहा है, वह हाथ उठाए। यह सुनकर किसी भी महिला ने हाथ नहीं उठाया, तो विशेषज्ञ ने सभी को अपने-अपने पतियों के
मोबाइल पर 'आई लव यू' का संदेश भेजने को कहा। यह भी तय किया गया कि जिस महिला को सर्वश्रेष्ठ प्रतिउत्तर मिलेगा, उसे इनाम दिया जाएगा।
पत्नियों को पतियों की ओर से कुछ ऐसे जवाब मिले...
1. मेरे बच्चों की मां, तुम ठीक तो हो?
2. अब क्या हो गया? कार तो नहीं ठोक दी कहीं?
3. क्या मतलब?
4. ????
5. अब क्या कर दिया तुमने?
6. शॉपिंग के लिए कितने पैसे चाहिए?
और विजेता का खिताब जीतने वाली महिला के पति ने पूछा था-
7. आप कौन?