लड़का : आई लव यू।
लड़की : मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं।
लड़का : अब क्या हां बोलने के लिए भी मेकअप करेगी?
***
लड़की : तुम क्या करते हो?
लड़का : पीएचडी।
लड़की : अरे वाह, डॉक्टरेट!
लड़का: नहीं, पिज्जा हट डिलिवरी।
***
एग्जाम हॉल में अंग्रेजी के पेपर में एक लड़की गोलू से, ‘मुझे बस जवाब की शुरुआत बता दो, बाकी मैं लिख लूंगी।’
गोलू ने ध्यान से इधर-उधर देखा, फिर धीरे से बोला, ‘द (The)’।
***
एक लड़की ने कुछ ज्यादा ही छोटी स्कर्ट पहनी थी।
लड़का : यह स्कर्ट देखकर तुम्हारी मां ने कुछ नहीं कहा?
लड़की : अरे मम्मी तो बहुत गुस्सा हुईं। बोलीं कि दोबारा मेरी स्कर्ट पहनी
तो बहुत पिटाई करूंगी।
विदोष प्रधान, भोपाल