शादी के बाद पत्नी कैसे बदलती है
जरा गौर फरमाएं।
पहले साल - अजी मैंने कहा खाना
खा लीजिए, काफी देर हो गई है,
आपने कुछ खाया नहीं।
दूसरे साल - अजी खाना तैयार है।
लगा दूं?
तीसरे साल - खाना बन चुका है।
जब खाना हो तब बता देना।
चौथे साल - खाना बनाकर रख
दिया है। मैं बाजार जा रही हूं, खुद ही
निकाल कर खा लेना।
पांचवें साल - मैं कहती हूं आज
मुझसे खाना नहीं बनेगा, होटल से ले
आओ।
छठवें साल - जब देखो खाना-
खाना। अभी सुबह ही तो खाया था।
और अब शादी के बाद पति कैसे
बदलते हैं यह भी देख लीजिए।
पहले साल - जानूं संभलकर वहां
गड्ढा है।
दूसरे साल - अरे यार देखकर, वहां
गड्ढा है।
तीसरे साल - दिखता नहीं, वहां
गड्ढा है।
चौथे साल - अरे बेवकूफ देखकर
चलो, वहां गड्ढा है।
पांचवें साल - अंधी हो क्या, गड्ढा
नहीं दिखता?
छठवें साल - अरे वहां कहां मरने जा
रही है, गड्ढा तो इधर है।