पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Yes, It's Silly: मधुमक्खी का डंक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक आदमी दौड़ते हुए लेडी डॉक्टर के पास पहुंचा।
वह दर्द से कराह रहा था।
आदमी - डॉक्टर मैडम प्लीज मेरी मदद
कीजिए। मुझे एक मधुमक्खी ने डंक मार
दिया है।
डॉक्टर - चिंता मत करो। मैं कुछ क्रीम लगा
देती हूं।
आदमी - लेकिन आपको मधुमक्खी कैसे
मिलेगी। अब तक तो वह दूर निकल गई होगी।
डॉक्टर - अरे तुम समझे नहीं। मैं उस जगह
पर क्रीम लगा दूंगी, जहां मधुमक्खी ने तुम्हें
काटा है।
आदमी - ओह जगह! हां मुझे मधुमक्खी ने
बगीचे में काटा था, जहां मैं एक पेड़ के नीचे
बैठा था।
डॉक्टर (गुस्से में) - अरे नहीं बेवकूफ।
मेरा मतलब शरीर पर किस जगह मधुमक्खी
ने डंक मारा है?
आदमी - अंगुली पर। मधुमक्खी ने मेरी
अंगुली पर डंक मारा है। बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर (गुस्से में चिल्लाते हुए) - अरे
कौन-सी वाली?
आदमी (मासूमियत से) - मुझे कैसे पता
होगा। मुझे तो सभी मधुमक्खियां एक जैसी
दिखती हैं!