डॉक्टर - हां जी बताइए, आपके
तीन दांत कैसे टूट गए?
गोलू - जी वह पत्नी ने कड़क रोटी
बनाई थी।
डॉक्टर - तो खाने से मना कर देते।
गोलू - जी डॉक्टर साहब, वही तो
किया था मैंने।
*** गोलू की बीवी ने गोलू को मैसेज
किया, ‘घर कब आ रहे हो? मैसेज
करके बताओ।’
गोलू ने रिप्लाई किया, ‘नहीं बता
सकता, मैसेज फ्री नहीं हैं!’
*** गोलू ने एक राह चलती लड़की से
पूछा, ‘आपने पहचाना मुझे?’
लड़की ने जवाब दिया, ‘नहीं। कौन
हैं आप?’
गोलू बोला, ‘मैं वही हूं, जिसको
आपने परसों भी नहीं पहचाना था!’
***
मोनू (बिल गेट्स से) - आप
पागल हैं।
बिल गेट्स - क्यों?
मोनू - आपका सरनेम ‘गेट्स’ है
और बिजनेस ‘विंडोज’ का करते हैं!
*** मोनू के पास उसकी गर्लफ्रेंड का
एसएमएस आया, ‘आई मिस यू।’
मोनू ने अपना दिमाग लगाया और
जवाब भेजा, ‘आई मिस्टर यू!’