पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Reader's Jokes:लड़की ने कहा लड़के से- पागल हो क्या? मैं शादीशुदा हूं..

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड़का - आई लव यू।
लड़की - पागल हो क्या? मैं शादीशुदा हूं।
मेरा एक बॉयफ्रेंड भी है।
मेरा एक्स बॉयफ्रेंड मेरे पड़ोस में ही रहता है।
कल ही मेरे बॉस ने मुझे प्रपोज किया है और मैं उन्हें ना नहीं कह सकती।
और वैसे भी मुझे किसी और से प्यार है।
लड़का (कुछ देर सोचकर) - देख ले यार
कहीं एडजस्ट हो जाऊं तो!
*** एक मुर्गी ने कौवे से शादी कर ली..
इससे नाराज
मुर्गे ने मुर्गी से पूछा, ‘आखिर मुझमें क्या कमी
थी। खूबसूरत था, तुम्हारी कास्ट का था। उस
कौवे में ऐसा क्या था?’
मुर्गी बोली, ‘हां वह सब तो ठीक है। पर
मम्मी-पापा की ख्वाहिश थी कि उनका दामाद
एयरफोर्स में हो!’
*** पति (पत्नी को आवाज लगाते हुए) -
आज मेरे सिर में बहुत दर्द हो रहा है। ऐसा करो
पड़ोस वाले शर्माजी के घर से विक्स की डिब्बी
तो मांग लाओ?
पत्नी - अरे वो नहीं देंगे।
पति - हां एक नंबर के कंजूस हैं। चलो अपनी
ही निकाल लो। मेरी टेबल की दराज में पड़ी है!
धनंजय शुक्ला