एक बार रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध सज्जन
बैठे रेल का इंतजार कर रहे थे। वहां गोलू
आया और उस वृद्ध आदमी से पूछा,
‘अंकल टाइम क्या हुआ है?’ वृद्ध सज्जन
ने जवाब दिया, ‘मुझे नहीं मालूम।’ गोलू
ने कहा, ‘लेकिन आपके हाथ में घड़ी तो
है प्लीज बता दीजिए न कितने बजे हैं?’
वृद्ध सज्जन ने कहा, ‘मैं नहीं बताऊंगा।’
गोलू ने पूछा, ‘पर क्यों?’ वृद्ध सज्जन ने
जवाब दिया, ‘क्योंकि अगर मैं तुम्हें टाइम
बता दूंगा तो तुम मुझे थैंक्यू बोलोगे और
अपना नाम बताओगे, फिर तुम मेरा नाम,
काम आदि पूछोगे, फिर संभव है हम लोग
आपस में और भी बातचीत करने लगें।
हम दोनों में जान-पहचान हो जाएगी तो हो
सकता है कि ट्रेन आने पर तुम मेरी बगल
वाली सीट पर ही बैठ जाओ। फिर हो
सकता है कि तुम भी उसी स्टेशन पर उतरो
जहां मुझे उतरना है, वहां मेरी बेटी, जो कि
बहुत सुंदर है, मुझे लेने स्टेशन आएगी।
तुम मेरे साथ ही होगे तो निश्चित ही उसे
देखोगे। वह भी तुम्हें देखेगी। हो सकता है
तुम दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठो और
शादी करने की जिद करने लगो, इसलिए
भाई, मुझे माफ करो, मैं ऐसा कंगाल दामाद
नहीं चाहता, जिसके पास टाइम देखने के
लिए अपनी घड़ी तक नहीं है!’
***
असली टेंशन
ब्वॉयफ्रेंड - यार बड़ा परेशान हूं। आज
मेरी नौकरी चली गई। मेरे हाथ से घर भी
चला गया। बड़ा टेंशन में हूं। कुछ समझ
नहीं आ रहा क्या करूं।
गर्लफ्रेंड - ओह! अच्छा यह बताओ मेरी
नई चप्पलें कैसी लग रही हैं?
रोशनी सिंह, ग्वालियर