डूबने पर इनाम
गोलू और मोनू ने समंदर के किनारे बोर्ड
देखा जिस पर लिखा था,
‘किसी को डूबने से बचाने वाले को 500
रुपए का इनाम।’ बोर्ड पढ़कर गोलू को
आइडिया आया ।
गोलू - मैं जंप लगाता हूं। तुम मुझे
बचाना, इस तरह इनाम में 500 रुपए
मिलेंगे और हम उस इनाम को फिफ्टी-
फिफ्टी कर लेंगे।
यह कहकर गोलू ने समंदर में छलांग
लगा दी।
मोनू ने गोलू को बचाने की कोई कोशिश
नहीं की और खामोशी से उसे देखता रहा।
गोलू ने चिल्लाकर कहा, ‘मोनू बचाओ!
मुझे तैरना नहीं आता, तुम मुझे बचा क्यों
नहीं रहे हो।’
मोनू - तुमने बोर्ड के नीचे नहीं पढ़ा?
नीचे लिखा था, ‘लाश निकालने वाले को
500 रुपए का इनाम।’
......................................
इलाज
मीना (बीमार पति मोनू से) - जानवर
के डॉक्टर को मिलो, तब आराम मिलेगा!
मोनू - वह क्यों?
मीना - रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी
उठ जाते हो, घोड़े की तरह भाग के
ऑफिस जाते हो, गधे की तरह दिनभर
काम करते हो, घर आकर परिवार पर कुत्ते
की तरह भोंकते हो और रात को खाकर
भैंस की तरह सो जाते हो। बेचारा इंसानों
का डॉक्टर आपका क्या इलाज करेगा?