पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति ने कहा ‘दे दो, बेचारा वाकई अंधा है’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पति और पत्नी कहीं जा रहे थे। तभी एक भिखारी वहां से गुजरा और आवाज लगाई, ‘ऐ हुस्न की मल्लिका, अंधे को 5 रुपए दे दे।' पति ने पत्नी की तरफ देखा और बोला ‘दे दो, बेचारा वाकई अंधा है!’
मंगलू को किसी जुर्म में पुलिस पकड़ कर ले गई। पुलिस अफसर ने उससे पूछा, "क्या तुम पढ़-लिख सकते हो?’ मंगलू ने उत्तर दिया, "हुजूर, लिख तो सकता हूं, पर पढ़ नहीं सकता।’ "अच्छा, कागज पर अपना नाम लिखो।’ पुलिस अफसर ने कहा। मंगलू ने कागज उठाकर उस पर टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें खींच दीं और कागज वापस कर दिया। "यह तुमने क्या लिखा है?’ झुंझलाकर पुलिस अफसर ने कहा। मंगलू ने जवाब दिया, ‘साहब, मैंने पहले ही कहा था कि मैं लिख सकता हूं, पढ़ नहीं सकता।’