पड़ोस में इज्जत
पिंकी अपनी मां से, "मां, मैं शादी नहीं करूंगी और अगर आपने जबर्दस्ती की तो मैं घर से
भाग जाऊंगी।" मां रोते हुए बोली, "बेटी मैंने तेरे पिता से भागकर शादी की, तेरी बहन, तेरी मौसी ने भी भागकर शादी की, तेरा भाई नौकरानी के साथ भाग गया। तेरे पिता भी दो बार पड़ोसन के साथ भागने की कोशिश कर चुके हैं और अब तू भी भागने की जिद कर रही है। तू ही सोच अगर तू ऐसे करेगी तो आस-पड़ोस में हमारी क्या इज्जत रह जाएगी!’
----------------------
मटरू के घर चोरी हो गई। उसने थाने में रिपोर्ट
लिखवा दी। पुलिस का सिपाही आया।
सिपाही - कितने बजे चोरी हुई? क्या-क्या
चोरी हुआ?
मटरू ने सब लिखवा दिया।
सिपाही - हम चोर पकड़ने की पूरी कोशिश
करेंगे। और कोई बात?
मटरू - एक बात बुरी हुई।
सिपाही - क्या?
मटरू - चोर घर देख गया।