एक लड़की स्कूटी से जा रही थी। स्कूटी का टायर भैंस के गोबर के बीच में से गुजर गया। वहां कुछ लड़के खड़े थे। उन्होंने उसे छेड़ने के लिए तालियां बजाईं और बोले, ‘ओहो, केक कट गया, हैप्पी बर्थ-डे टू यू।’ लड़की रुकी और बोली, ‘सिर्फ विश करने से काम नहीं चलेगा। आपको केक भी खाना पड़ेगा।’
रूपाली चौधरी
जवाब लाजवाब
छगन शादी के लिए लड़की देखने गया। कुछ देर बाद लड़की के मां-बाप बोले कि छगन चाहे तो लड़की से अकेले में बात कर ले, ताकि दोनों एक-दूसरे को थोड़ा जान लें। छगन और लड़की को अकेला छोड़ दिया गया। दोनों काफी देर खामोश बैठे रहे। फिर छगन हिम्मत करके बोला, ‘आप कुछ बोलिए न। मेरे बारे में कुछ पूछना है आपको?’ लड़की घबराते हुए बोली, ‘आप कितने भाई-बहन हैं ‘भईया’!’ छगन माथा पीटते हुए बोला, ‘अभी तक तो एक भाई एक बहन थे, लेकिन अब एक भाई दो बहन हो गए हैं!’