पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BIG HIT: जब गूगल मैप से दिखाई बंता ने अपनी स्मार्टनेस...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेक्निकल बंता...
एक पहाड़ी पर संता जानवर चरा रहा था। तभी वहां एक हेलिकॉप्टर आया जिसमें से बंता उतरा। उसने संता से कहा, 'अगर मैं बिना गिने गायों की संख्या बता दूं तो तुम मुझे एक बछड़ा दे दोगे?' संता बोला, 'दे दूंगा।' बंता ने मोबाइल में गूगल मैप से वहां की पोजीशन ली। उसे इसरो भेजकर पता किया इस पहाड़ी पर कितने जीवित प्राणी हैं? जवाब मिला 35। बंता ने दो कम करके कहा कि तुम्हारे पास 33 गाय हैं। अब एक बछड़ा दो। बंता जब हेलिकॉप्टर में बछड़ा ले जाने लगा तो संता बोला, 'अगर मैं आपका पेशा बता दूं तो क्या आप मेरा जानवर मुझे वापिस दे देंगे?' बंता ने कहा बताओ। संता बोला, 'आप एक नेता हैं।' नेता चौंककर बोला, 'तुमने कैसे पहचाना?' बंता ने जवाब दिया, 'बहुत आसान है। पहली बात आप बिन बुलाए आए हैं। दूसरी, जिन्हें आप गाय बता रहे हैं वह भेड़ हैं और जिसे आप ले जा रहे हैं, वह बछड़ा नहीं कुत्ता है।'