सभी शादीशुदा मर्दों के लिए एक जबरदस्त आइडिया।
जब आपका अपनी पत्नी से झगड़ा हो जाए और वह लाख मनाने के बाद भी आप से बात नहीं कर रही हो तो रसोईघर में रखे सभी जार और बोतलों के ढक्कन खूब ताकत लगाकर टाईट कर दें। फिर देखिए कमाल।
---------
हमारे यहां हर दूसरा आदमी
मोबाइल एक्सपर्ट है। हर कोई सॉल्यूशन बता देता है, ‘भाई बंद करके चालू कर ले.. ठीक हो जाएगा।’
---------
कमाल है यार, मैंने जरा अंग्रेजी क्या सीख ली मेरे दोस्तों का दिल ‘heart’ हो गया!