टीवी से लेकर इंटरनेट तक केजरीवाल छाए हैं। पाठकों ने भी इस माहौल को देखते हुए मजेदार टिप्पणियां भेजी हैं -
एक बार रजनीकांत ने एक लड़के को अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ दिखाई और उसे शिवाजी
राव जैसे बनने की टिप्स दीं। आज उस लड़के को सभी
अरविंद केजरीवाल के नाम से जानते हैं।
जय कुमार जोशी, जगदलपुर
मैं तो पहले ही कहता था मोदी जी पारस पत्थर हैं जिसको हाथ लगाएंगे वही सोना हो जाएगा। अब स्वच्छता अभियान में झाड़ू को हाथ लगाया और परिणाम देख लो।
असीम जैन
दरअसल किरण जी ने ‘कमर तोड़' मेहनत की जगह ‘कमल तोड़' मेहनत की थी।
गुंजन देवलिया, भोपाल
यह गलत बात है। बात झाड़ू लगाने की हुई थी, "आप’ ने तो पोंछा लगा दिया।
ठाकुर मकरन्द सिंह सिरशाम, रायसेन
केजरीवाल की जीत को देख अंदर से फीलिंग आ रही है कि हां अब भी इंजीनियर्स की डिमांड है मार्केट में।
प्रवीण गुप्ता, ग्वालियर