टेलीफोन बूथ के बाहर खड़ा आदमी मंगलू से बोला, ‘भाईसाहब कहीं फोन लगाया भी है या नहीं? आप पिछले 29 मिनट से फोन पकड़े खड़े हैं और एक भी शब्द नहीं बोला है।’ मंगलू ने जवाब दिया, ‘मैं अपनी पत्नी से बात कर रहा हूं।’
***
कंजूस (मेहमान से) : अरे भाई साहब और काजू लीजिए ना।
मेहमान : नहीं शुक्रिया, मैं पहले ही तीन-चार खा चुका हूं।
कंजूस : खाए तो आपने 9 हैं, पर चलिए यहां कौन गिन रहा है!
***
इंदौर के अस्पताल में एक बच्चा पैदा होते ही नर्स से बोला, ‘आज नाश्ते में क्या है?
नर्स : पोहा-जलेबी।
बच्चा : अरे नी यार, मैं तो फिर इंदौर में पैदा हो गया!
हितेश पटेल