पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूटन के प्यार के नियम: प्यार न तो पैदा किया जा सकता है और न ही नष्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्यार का यूनिवर्सल नियम -
प्यार को न तो पैदा किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है। इसे केवल कुछ
धन की क्षति के साथ एक प्रेमिका से दूसरी प्रेमिका में स्थानांतरित किया जा सकता है।
पहला नियम -
प्रेमी, प्रेमिका को हमेशा प्यार करता रहेगा और प्रेमिका भी प्रेमी को प्यार करना जारी
रखेगी तब तक कि कोई बाहरी बल (प्रेमिका के पापा या भाई द्वारा प्रेमी की टांगें तोड़ना)
न लगाया जाए।
दूसरा नियम -
एक दूसरे के प्रेम में डूबे युगल में लड़की द्वारा लड़के को किए जाने वाले प्रेम की मात्रा में
परिवर्तन, लड़के के बैंक बेलेंस की मात्रा के अनुक्रमानुपाती होता है।
तीसरा नियम -
प्रेमिका द्वारा प्रणय निवेदन अस्वीकार किए जाने में प्रयुक्त आरोपित बल उसकी हाई हील
की पादुका द्वारा प्रयोग किए जाने वाले बल के समान एवं विपरीत दिशा में होता है।
सूरज नामदेव, इंदौर