पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

From Readers: स्टूडेंट झगड़े के दौरान गालियां हिंदी में ही दे रहे हैं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आजकल सभी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल की प्रतिष्ठा खतरे में है, क्योंकि अंग्रेजियत भरने के तमाम प्रयासों के बावजूद उनके स्टूडेंट झगड़े के दौरान गालियां हिंदी में ही दे रहे हैं।
विशेष गौरव मिश्रा, इंदौर
***
पत्नी के ‘आई लव यू’ बोलने के बाद पति का "आई लव यू टू’ बोलना उतना ही जरूरी है जितना "जोर से बोलो’ के बाद "जय माता दी’ बोलना।
***
फिजाओं के बदलने का इंतजार मत कर, आंधियों के रुकने का इंतजार मत कर। ​पकड़ किसी को और फरार हो जा, ​पापा की पसंद का इंतजार मत कर।
स्वाति मोर्या
***
एक पत्नी का अपने पति के साथ पॉजिटिव व्यवहार
- "आपके सास-ससुर, मेरे सास-
ससुर से बहुत अच्छे हैं न!’
डॉ. दिनेश चौधरी, भोपाल
***
फैक्ट : 90 प्रतिशत पति अपनी बीवी से परेशान हैं। और बाकी 10 प्रतिशत झूठ बोल रहे हैं।
अमर चौधरी