पति: क्या बात है, आज घर बड़ा साफ है। क्या वॉट्सएप बंद है तुम्हारा?
पत्नी: नहीं,वह तो चार्जर नहीं मिल रहा था तो ढूंढ़ने के चक्कर में सफाई हो गई।
***
प्रेमी-प्रेमिका ने ऊंचाई से आत्महत्या करने की योजना बनाई। लड़का कूद गया पर लड़की नहीं कूदी। आधे रास्ते में लड़के ने पैराशूट खोला और चिल्लाया, 'मुझे पता था चुड़ैल, तू नहीं कूदेगी। इसलिए पैराशूट साथ लाया था।'
***
प्रेम के तीन रूप -
जो आपको आंखें बंदकर भी प्रेम करे, वह है गर्लफ्रेंड।
जो आंखें बंद होने के बाद भी प्रेम करे-मां
और जो आंखें दिखाकर प्रेम करे - पत्नी।
नीलेंद्रगौर