पहला आदमी : ये खुशियां क्या होती हैं?
दूसरा आदमी : पता नहीं यार, मेरी तो कम उम्र में ही शादी हो गई थी।
***
पत्नी: तुम सारी दुनिया में भी ढूंढ़ो तो भी मुझ जैसी दूसरी नहीं मिलेगी।
पति: तुम्हें क्या लगता है, मैं दूसरी भी तुम जैसी ही ढूढूंगा। पागल हूं क्या?
***
जज: अब आप लिमिट क्रॉस कर रहे हैं।
वकील: कौन साला ऐसा कहता है?
जज: तेरी हिम्मत कैसे हुई ऐसा कहने की?
वकील: सर मैंने कहा ‘कौन-सा लॉ’ कहता है ऐसा।
***
बेटा: मां मैं कोई मदद करूं।
मां: थैंक्स बेटा ऐसा कोई काम नहीं है।
दस मिनट बाद -
मां : इस घर में अकेले मजदूरों की तरह लगे रहो, कोई मदद नहीं करता है।