अंग्रेजी हैं हम!
टूटी-फूटी ही सही पर, अंग्रेजी में बड़बड़ाएं।
और जो बोलें हिंदी आप सो गधे कहलाएं।।
प्रेमिका को दी हमने, हिंदी किताब उपहार।
बना के मुंह वो बोली कुछ ढंग का लाते यार।।
खाया देसी पिया है देसी, देसी धुन में गाएं।
पर जो बच्चा 'डैड' बोले बीच सभा शर्माएं।।
'हैलो-हाय' से लग गई देखो हिंदी को हाय।
नमस्ते-प्रणाम को खा गए अब टाटा और बाय।।
अंग्रेजी में करें तारीफें अंग्रेजीमय की सभ्यता।
पर हो जावे लड़ाई, गाली हिंदी में क्यों बकता।।
विनायक