एक पापी आदमी मरने के बाद नर्क में गया।
कुछ सालों बाद उसके गांव के ही पंडितजी उसे नर्क में मिल गए।
उस पापी आदमी को बड़ा आश्चर्य हुआ कि सारा गांव जिन पंडित जी की शराफत, इंसानियत की कसमें खाता था, उन्हें तो स्वर्ग में जाना चाहिए था।
पापी आदमी ने हैरान होकर पंडितजी से पूछ ही लिया- पंडित जी! आप यहां कैसे??
पंडित जी बोले-तुम्हारी भाभी के कारण!
पापी आदमी-जी मैं समझा नहीं
पंडित जी-मैंने मेरी पूरी जिंदगी में कभी झूठ नहीं बोला, बस बीबी से बोलता था..।
पापी आदमी-जी, मैं अभी भी नहीं समझा।
पंडित जी बोले-वो रोज सुबह तैयार होकर मुझसे पूछती- मैं कैसी लग रही हूं जी?