पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Reader's Jokes: जब एक शख्स की जेब में अजनबी ने डाला अपना हाथ...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक आदमी रेलवे स्टेशन पर खड़ा था।
तभी उसकी जेब मे किसी ने हाथ डाल दिया।
आदमी ने कहा- "अरे यह क्या कर रहे हो?"
जवाब मिला- "मैं माचिस ढूंढ रहा था"
आदमी ने कहा-" माचिस मांग नहीं सकते थे क्या?"
जवाब मिला- "मैं अजनबियो से बात नहीं करता!"
------------
एक बूढ़ा अपने दोस्त से - "लगता है ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ती जा रही है...मेरे अंदर भी ताकत बढ़ती जा रही है "
दोस्त-"कैसे?"
बूढ़ा- "आज से दस साल पहले मैं सौ रुपए की चीनी बड़ी मुश्किल से उठा पाता था पर आजकल मैं आराम से उठा लाता हूं!"
....................
एक छात्र ने गणित के अध्यापक से कहा-सर! अंग्रेजी के अध्यापक तो अंग्रेजी में बातें करते हैं। आप भी गणित में बात क्यों नहीं करते?
गणित अध्यापक-ज्यादा तीन पांच न कर फौरन नौ-दो ग्यारह होजा, नहीं तो चार पांच रख दूंगा तो छठी का दूध याद आ जाएगा!