सच है कि नहीं?अगर कोई लड़की मेकअप करके, सज-धज के, नई ड्रेस पहनकर शादी, पार्टी या किसी फंक्शन में जाए जो समझ लो अगले दिन उसका
फेसबुक प्रोफाइल फोटो जरूर चेंज हो जाएगा।
***
नशे में इंसान इतना भावुक हो जाता है कि बीवी के सामने उसकी ही बुराई कर बैठता है। फिर अगले दिन सुबह पूछता है, "यह चोट कैसी! मुझे मारा क्या किसी ने?'
***
शादीशुदा आदमी के लिए मुफ्त सलाह -किसी रोज यदि कामवाली बाई नहीं आती है तो उस दिन आप बीवी से ना उलझें तो ही अच्छा। बाकी आपकी मर्जी।
***
अगर आप कहीं जल्दी में जा रहे हैं और 'काली बिल्ली' आपके आगे से गुजर जाती है तो इसका मतलब काली बिल्ली आपसे ज्यादा जल्दी में है।