पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

From The Web : चीन का कहना है कि हमने किसी को भारत नहीं भेजा...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीनी चाट
चीनी राष्ट्रपति का आधा दौरा बीत चुका है और न्यूज चैनल वाले अभी तक तय नहीं कर पाए हैं कि वे जिनपिंग हैं, जिनशिंग,फिनपिंग, चिनफिंग या ऑलपिन!
इस बीच चीन का कहना है कि हमने किसी को भारत नहीं भेजा। जो अहमदाबाद आया हुआ है वो गफ्फार मार्केट वाला चीनी राष्ट्रपति है। हमारा वाला तो अलमारी में रखा हुआ है।
भारत पहुंचने पर चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन अभी इसी वक्त अरुणाचल और लद्दाख पर अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार है, बशर्ते भारतीय चाऊमीन में पनीर डालना बंद कर दें।
कितना अजीब लगता न, अगर सभी लोग जिनपिंग के स्वागत के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खड़े रहते और पता चलता कि वे तो लद्दाख से घुसपैठ कर भारत में गए हैं।
{खबरबाजी
और जिनपिंग उस वक्त डरकर उछल गए जब मोदी जी ने पूछा चाय में 'चीनी' कितनी?
जिनपिंग ने खुद को काफी मुश्किल से कंट्रोल किया जब मोदी ने खाने की टेबल पर कहा - लीजिए, चाऊमीन भी चखिए, ये सिर्फ गुजरात में बनती है!
जिनपिंग ने मोदी से शिकायत की है कि आपके यहां हनुमान जी का आधार कार्ड बन गया पर हमारे उन सैनिकों का नहीं, जो साल भर आपके देश में ही रहते हैं!
चुटकी