यहां-वहां की
कहते हैं कि ज्यादातर लोग उस जगह दोबारा नहीं जाते हैं जहां उन्हें एक बार धोखा मिल जाता है। लेकिन फिर भी ना जाने क्यों आदमी अपनी ससुराल बार-बार जाता रहता है।
***
शादी के लिए आए गंजे लड़कों की
फोटो रिजेक्ट करने वाली 90 फीसदी
लड़कियों को शादी के दस साल बाद गंजे पति के साथ ही रहना पड़ता है। और शादी के लिए देखी मोटी लड़कियों को रिजेक्ट करने वाले 90 फीसदी लड़कों को 2-3 साल बाद ही मोटी बीवी के साथ रहना पड़ता है।
***
मत खेलो मेरे जज्बातों से यारों, बहुत नाजुक मिजाज हूं...
तुम्हें खबर भी ना होगी और यूं ही हंसते-हंसते.....
मुक्का-वुक्का मार दूंगा... क्या मतलब फिर..!!
रजत स्वामी, भोपाल