जब ये पैदा हुए...
जब एकता कपूर पैदा हुईं तो डॉक्टर बोले, ‘बधाई हो, कौन हुआ है जानने के लिए देखिए अगला एपीसोड।’
जब प्रभु देवा पैदा हुए तो डॉक्टर घरवालों से बोले, ‘बधाई हो, बच्चा हिलना बंद करेगा तो चैक करके बताएंगे कि क्या हुआ है?’
जब दया (सीआईडी) पैदा हुआ तो सभी डॉक्टरों ने दौड़कर अस्पताल के सारे दरवाजे खोल दिए। दया कहीं दरवाजा न तोड़ दे!
***
सोच का अंतर
जापानी सोच: अगर वह कर सकता है, तो मैं भी कर सकता हूं। अगर कोई भी नहीं कर सकता, तो मुझे जरूर करना चाहिए।
भारतीय सोच: अगर वह कर सकता है, तो उसे करने दो। अगर कोई भी नहीं कर सकता, तो फिर मैं कौन-सा जेम्स बॉन्ड हूं?
सुशील शेरवानी