पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Brainless: शराब के गिलास में गिरे चूहे और बिल्ली से मांगी मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशे में चूहा
एक चूहा शराब के गिलास में गिर गया। तभी वहां से एक बिल्ली गुजरी। चूहे ने बिल्ली से कहा कि मुझे यहां से निकालो फिर चाहे मुझे खा लेना। बिल्ली ने गिलास गिरा दिया। चूहा निकल कर भागा और बिल में घुस गया। बिल्ली ने कहा, ‘झूठे, धोखेबाज, तुम तो कह रहे थे कि मुझे निकालो, बेशक मुझे फिर खा लेना।’ चूहा मुस्कुराया और बोला, ‘जान, नाराज मत हो, उस वक्त
मैं शराब के नशे में था।’
***
सिली सवाल
पुत्तन से परेशान होने के बाद टीचर ने उसे ही एग्जाम पेपर सेट करने को दे दिया। उसने जो पेपर बनाया उसे देखकर बच्चों के होश उड़ गए।
पेपर में सवाल थे -
चीन किस देश में है?
15 अगस्त किस तारीख को आती है?
हरा रंग किस कलर का होता है?
टमाटर को हिंदी में क्या बोलते हैं?
मुमताज की कब्र में कौन दफन है?
स्वप्निल किशोर