पकाऊ चौका
संता (नर्स से) : मुझे एक बोतल खून दे दो।
नर्स : ब्लड ग्रुप बताओ।
संता : कोई भी चलेगा।
नर्स : कैसे?
संता : अरे गर्लफ्रेंड को लव लैटर लिखना है।
***
बंता के घर उसके ससुराल वाले आए। उसकी पत्नी ने कहा मेहमानों के लिए कुछ लेकर आओ। बंता तुरंत गया और टैक्सी लेकर आ गया!
***
प्रपोज करने की नई स्टाइल -
संता अपनी गर्लफ्रेंड से- देखो मैं नहीं चाहता कि मेरा बेटा बड़ा होकर तुम्हारी बेटी को परेशान करे। मुझे बुरा लगेगा। तुम हां कहो तो दोनों को भाई-बहन बना दें।
***
बंता : यार तुमने इतनी अमीर औरत को अपने साथ शादी करने के लिए कैसे राजी किया?
पिंकू : अरे बहुत आसान था। मैंने उसके चालीसवेंन जन्मदिन पर उसे बीस गुलाब पेश किए।