कहते हैं शराब जितनी पुरानी हो उतनी अच्छी होती है।
लेकिन हमारे यहां पुरानी होने कहां देते हैं।
@DJSatan
***
दिल की धड़कन बड़ी नाजुक होती है। बैंक का कैशियर
हजार के नोेट को दो बार पलटकर देख ले तो भी रुक
जाती है।
@ManjuWitty
***
बिस्तर पर कॉकरोच दिख जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है।
असली मुश्किल तो तब होती है जब वह गायब हो जाता है।
‘कहां घुस गया स्साला।’
@LOLism
***
अगर जिंदगी में कोई गलती हो जाए तो दो मिनट अपनी
आंखें बंद करो और सोचो कि...कि... यह इल्जाम किस पर
लगाया जाए!
@ComedyBanda
***
सालों की मेहनत, सालों की कमाई, ‘सालों’ ने मिल-बैठकर,
सालों खाई!
@YeKaunBola