सास का गम
दादी मां रो रही थीं क्योंकि बहू को दूसरी संतान भी लड़की ही हुई थी। पड़ोसन ने समझाया
कि क्या फर्कपड़ता है, लड़की हो या फिर लड़का। दादी मां ने एक ठंडी सांस ली और बोलीं, ‘मैं भी जानती हूं कि बेटियां लक्ष्मी होती हैं। मुझे तो दु:ख सिर्फ इतना है कि मेरी बहू को बहू की सास बनने का दर्द महसूस नहीं हो पाएगा!’
गीतांजलि सक्सेना
***
लैंडिंग के बाद
गोपाल पैराशूट बेच रहा था, ‘आइए... आइए... इस पैराशूट से आप जमीन पर कूद सकते हैं और एक बटन दबाते ही लैंडिंग कर सकते हैं और किसी भी खतरनाक स्थिति में आप सुरक्षित बच सकते हैं। ग्राहक : और अगर यह नहीं खुला तो?
गोपाल : तो लैंडिंग के बाद अपने पैसे वापस ले
जाना!
राहुल जैन, ग्वालियर