किसका घर?
अंधेरी रात में एक पुलिस वाले ने देखा कि मंगलू किसी के घर का ताला खोलने की कोशिश कर रहा है।
पुलिस वाले ने पूछा, ‘क्या यह तुम्हारा घर है?’
मंगलू ने जवाब दिया, ‘जी मेरा ही घर है।’
पुलिस वाले ने कहा, ‘साबित कर सकते हो?’ मंगलू बोला, ‘हां, क्यों नहीं।’ दोनों घर के अंदर गए। मंगलू बोला, ‘देखिए यह मेरा बैडरूम है और यह मेरी बीवी है।’
पुलिसवाले ने पूछा, ‘और उसके बगल में जो आदमी सो रहा है वह कौन है?’ ‘जी वह मैं हूं।’ मंगलू ने जवाब दिया।
***
घूमने का प्लान
एक बार मेवालाल सैलून में बाल कटवाने गया। बार्बर ने बाल काटने शुरू किए। तभी वहां एक
खूबसूरत महिला आई। मेवालाल ने मुस्कुराते हुए उससे बात करना शुरू की।
मेवालाल: आप बड़ी खूबसूरत हैं।
महिला: थैंकयू।
मेवालाल: क्या हम कल रात कहीं घूमने चलें।
महिला: सॉरी मैं शादीशुदा हूं।
मेवालाल: तो अपने पति से कह देना कि मैं दोस्त से मिलने जा रही हूं।
महिला: आप खुद ही कह दीजिए। वे ही आपके बाल काट रहे हैं!