पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Short Satire: ऑपरेटिंग सिस्टम मोदी 2.0

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक कम्प्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में हुई छात्र-टीचर की बातचीत में सामने आया एक मारक कमेंट-हार्डवेयर से कुछ ना होता, उसे चलाने वाला सॉफ्टवेयर ढंग का हो, तो हर हार्डवेयर काम करने लगता है। कांग्रेस नामक पुराने मजबूत हार्डवेयर को राहुल बाबा वर्जन 1.0 जैसा नया सॉफ्टवेयर भी ना चला पा रहा है। उधर भाजपा जैसे ढीले हार्डवेयर को पुराना मोदी वर्जन 2.0 सॉफ्टवेयर खूब चला रहा है।
***
एक वरिष्ठ रसिया नेता ने अगली बार रजनीकांत जैसा दक्षिण भारतीय हीरो बनने की इच्छा व्यक्त की है। ऐसा उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म ‘लिंगा’ में हीरो रजनीकांत को अपनी बेटी की उम्र की सोनाक्षी सिन्हा के साथ इश्कबाजी करते देखकर किया है।
वरिष्ठ नेता जी की इच्छा का कारण यह है - ‘रजनीकांत होकर बेटी-पोती की उम्र की लड़कियों से इश्कबाजी ऑफिशियल तरीके से आदरणीय हो जाती है।’
***
कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 60 डॉलर के करीब आ गया। इस पर अरब के एक तेल-शेख ने चिंता जाहिर की है, ‘हाय कच्चा तेल और गिरकर कांग्रेसी ना हो जाए, कांग्रेस की लोकसभा सीटों के नंबर 44 डॉलर प्रति बैरल तक ना गिर जाएं।’ खैर, जी मैं तो यह कल्पना कर रहा हूं कि कितना मजा आएगा, अगर कच्चा तेल भाजपाई हो जाए, 1984 के लेवल वाला, जब भाजपा की लोकसभा सीटों की तादाद दो थी। तेल कांग्रेसी होते हुए भाजपाई (1984 की) हो, आइए यह दुआ करें।
आलोक पुराणिक
(लेखक जाने-माने व्यंग्यकार हैं)