दो महिलाएं बैठीं बातें कर रही थीं -
पहली महिला : कल शाम कैसी रही?
दूसरी महिला : बहुत बेकार रही। मेरे पति घर आए, तीन मिनट में खाना खाया और दो मिनट बाद ही सो गए। तुम्हारी शाम कैसी रही?
पहली महिला : मेरी शाम तो गजब की थी। मेरे पति घर आए और मुझे एक रोमांटिक डिनर पर ले गए। डिनर के बाद हम पैदल ही घर आए। घर पर उन्होंने ढेर सारी मोमबत्तियां जलाईं। पूरा माहौल बड़ा रोमांटिक था।
तभी उनके पति भी ऑफिस में बातें कर रहे थे।
पहला पति : कलतुम्हारी शाम कैसी रही?
दूसरा पति : शानदार।घर पहुंचते ही मुझे खाना मिल गया और मैं खाकर सो गया। तुम्हारी शाम कैसी रही?
पहलापति : बेकारथी। घर पहुंचा तो देखा खाना नहीं बना था और बिल भरने के कारण बिजली भी गुल थी। मजबूरन बीवी को डिनर पर ले गया, जो बहुत महंगा पड़ा और मेरे पास पेट्रोल के लिए भी पैसे नहीं बचे। फिर हम पैदल ही घर गए और बिजली होने के कारण मुझे ढेर सारी मोमबत्तियां जलानी पड़ीं!
Big Joke